Samantha Birthday इन साउथ एक्टर्स के साथ सुपरहिट रही है सामंथा प्रभु की जोड़ी, दे चुकी हैं कई ब्लॉकबस्टर फिल्में
सामंथा रुथ प्रभु टॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शुमार होती हैं। वह हर साल 28 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं।
साल 1987 में तमिलनाडु के चेन्नई में जन्मी सामंथा ने बहुत ही कम समय में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। सामंथा अपने फिल्मी करियर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं।
साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म जनता गैराज लोगों को काफी पसंद आई थी, इस फिल्म में एनटीआर जूनियर के साथ सामंथा की जोड़ी खूब जमी थी।
सामंथा और अल्लू अर्जुन की जोड़ी साउथ सिनेमा में काफी पसंद की जाती है। दोनों फिल्म सन ऑफ सत्यमूर्ति में नजर आ चुके हैं।
तमिलनाडु में लोग विजय को प्यार से थलपति भी बुलाते हैं। विजय और सामंथा की जोड़ी भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा चुकी है।
सामंथा सुपरस्टार महेश बाबू के साथ भी एक ब्लॉकबस्टर फिल्म दे चुकी हैं, साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म डुकुडु लोगों को काफी पसंद आई थी।
उनकी फिल्म मर्सल ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इस फिल्म में वह तमिल सुपरस्टार विजय के साथ नजर आई थीं।
उनके जन्मदिन के मौके पर आज हम आपको सामंथा की उन फिल्मों के बारे में बताएंगे जिसमें साउथ एक्टर्स के साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था।