Aaj Ka Panchang 30 April 2022 : 30 अप्रैल 2022 शनिवार का दिन विशेष है पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज मेष राशि में गोचर कर रहा है. आइए जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त और राहुकाल

30 अप्रैल 2022 को वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या की तिथि है. आज प्रीति योग का निर्माण हो रहा है

30 अप्रैल 2022 को पंचांग के अनुसार अश्विनी नक्षत्र है आज का दिन विशेष है.

पंचांग के अनुसार 30 अप्रैल शनिवार को राहुकाल प्रात: 9 बजकर 01 मिनट से प्रात: 10 बजकर 39 मिनट तक रहेगा. राहुकाल में शुभ कार्य करना वर्जित माना गया है.

आज का दिन विशेष है. आज वैशाख मास की अमावस्या है. इसे शनि अमावस्या या शनिचरी अमावस्या  भी कहते हैं. इस दिन शनि देव की विधि विधान से पूजा अर्चना करने पर शनि की महादशा के प्रभाव से बचा जा सकता है

सूर्य ग्रहण आज लग रहा है. ये ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है. पंचांग के अनुसार आज के दिन लगने जा रहा है सूर्य ग्रहण इस वर्ष का पहला सूर्य ग्रहण है

पंचांग के अनुसार ये ग्रहण आज रात 12 बजकर 15 मिनट से प्रारंभ होगा और 01 मई को सुबह 04 बजकर 07 मिनट पर समाप्त होगा.