UP Board Result 2022: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से बहुत जल्द ही 10 वीं और 12 वीं कक्षा के परिणाम घोषित करने की तारीख का एलान किया जा सकता है। जब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की तरफ से तारीख का एलान किया जाएगा तब उसके कुछ दिन बाद ही उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में लगभग 47 लाख लोग परीक्षा में बैठे थे अब वो 47 लाख छात्र अपने परिणाम का इंतज़ार कर रहे है। अपर मुख्य सचिव माध्यमिक शिक्षा आराधना शुक्ला दौरा यह जानकारी मिली है की अभी रिजल्ट तैयार हो रहा है सोशल मीडिया पर जो भी रिजल्ट आने की तारीख बताई जा रही है वह सटीक नहीं है। क्योंकि ऑफिशियली उत्तर प्रदेश माध्यमिक बोर्ड का रिजल्ट जारी की तारीख की कोई सुचना नहीं आई है।
सभी छात्र यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in, upresults.nic.in और upmspresults.up.nic.in पर देख सकेंगे। जहां तक जानकारी मिली है उस हिसाब से UP Board Result 2022 इसी हफ्ते जारी हो सकता है।
Up Board Result 2022
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं और12वीं का रिजल्ट एक समय एक ही समय और एक ही दिन जारी किया जायेगा। इसकी पुष्टि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की और से जल्द ही पुष्टि कर दी जाएगी।
यूपी बोर्ड परिणाम 2022 के जारी होने के बाद कक्षा 10वीं या 12वीं का परिणाम डाउनलोड करने के लिए upmsp.edu.in विजिट करें। इसके बाद आप अपना रोल नंबर डाले और सबमिट पर क्लिक करदे अब आपका रिजल्ट आपके सामने आ जायेगा।