SSC CGL Tier 1 Result 2022: एसएससी सीजीएल टियर-1 का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, यहां चेक करें
SSC CGL Tier 1 Result 2022 Result: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) सीजीएल टियर-1 (CGL Tier-1) रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह तक जारी कर सकता है। हालांकि आयोग ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
SSC CGL Tier 1 Result 2022 Date: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) के कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल 2022 टियर 1 रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर आ रही है। कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही सीजीएल 2022 (SSC CGL-1) का रिजल्ट जारी करने वाला है। बीते सप्ताह आयोग ने एसएससी सीजीएल टियर-1 की उत्तर कुंजी जारी की थी। साथ ही उम्मीदवारों को रिस्पॉन्स सीट भी उपलब्ध कराया गया था। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि कर्मचारी चयन आयोग सीजीएल टियर-1 2022 रिजल्ट मई के अंतिम सप्ताह तक जारी कर सकता है। हालांकि आयोग ने अभी इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
SSC CGL Tier 1 Result 2022 Check
- सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर SSC CGL Tier-1 Result 2022 लिंक पर क्लिक करें, रिजल्ट जारी होते ही लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा।
- अपनी लॉगइन आईडी दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा, नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर आप इसे डेक्सटॉप पर सेव कर सकेंगे या प्रिंट आउट निकाल सकते हैं।