हैल्लो दोस्तों आज हम इस पोस्ट में जानेंगे कि आप खुद का पेट्रोल पंप कैसे खोल सकते है। जब भी किसी बिज़नेस की बात आती है तो लोग हमें बहुत सारे ऑप्शन बताते है कि ये बिजनेस करलो। इसमें फायदा है इसमें नुकसान है क्या आपने कभी पेट्रोल और डीजल के बिज़नेस के बारे में सुना या सोचा है। पेट्रोल पंप के बिजनेस बारे में कुछ लोगो को इसके बारे में थोड़ा आईडिया है तो किसी को नहीं भी है। फिर भी कोई बात नहीं आज हम आपको इस पोस्ट में इन सभी सवालों के जवाब देने वाले है।
जैसा आप सब जानते है कि हम कहीं भी जाते है तो उसके लिए बाइक या कार का इस्तेमाल करते है। जिसके लिए डीजल या पेट्रोल भी एक जरुरी चीज़ है क्योंकि गाडी पेट्रोल और डीजल बिना तो चलती है नहीं। गाड़ी को चलाने के लिए पेट्रोल या डीजल तो जरुरी ही है।
खुद का पेट्रोल पंप कैसे खोले
अगर हम इसके बिज़नेस की बात करे तो खुद का पेट्रोल पंप का बिज़नेस खोलना एक बहुत ही अच्छा ऑप्शन है। हमारे भारत में अभी 66 हज़ार और 408 पेट्रोल पम्पस है। जिसमे से ज्यादातर पेट्रोल पंप गोवेर्मेंट सेंटर के अंतर्गत है। जैसे इंडियन ऑइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड, भारत पेट्रोलियम लिमिटेड हिंदुस्तान पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड आदि इसके अलावा कुछ प्राइवेट पेट्रोल पम्पस भी है। जैसे रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, नायरा एनर्जी, रॉयल डच आदि।
कोरोना महामारी के बाद सबसे ज्यादा चलने वाले बिज़नेस
अब सबसे अच्छी बात ये है कि सरकार ने अब पेट्रोल पंप को खोलने से जुडी सभी कंडीशन व शर्तो को आसान बना दिया है। इससे अब खुद का पेट्रोल पंप खोलना अब पहले से आसान हो गया है।
ऐसे में आप सब को भी इस जानकारी के बारे में पता होना चाहिए जिससे आपको भी इन बिज़नेस से जुडी जानकारी के बारे में पता रहे। इस पोस्ट में हम पेट्रोल खोलने से जुडी सभी महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आये है। जिससे आपको इस बिज़नेस के बारे में सारी जानकारी मिल सके।
पेट्रोल पंप के लिए लाइसेंस कैसे ले
पेट्रोल पंप खोलने के लिए सबसे पहले लाइसेंस लेना होता है पेट्रोल पंप खोलने के लिए दो स्टेप्स है सबसे पहले स्टेप में पेट्रोल पंप खोलने के लिए आपका इंडियन होना जरूरी है। आपकी उम्र 21 साल से लेकर 55 साल के बिच होना जरूरी है। इसमें जनरल केटेगरी के लोगो को 12 वीं पास हों अजरुरी है और Sc व St के लोगो को 10 वीं पास करना जरूरी है। अगर आप किसी शहर में पेट्रोल पंप खोलना चाहते है तो आपका ग्रेजुएट होना जरूरी है।
पहले स्टेप को पूरा को पूरा करने के करने के बाद आपको दूसरे स्टेप को पूरा करना जरूरी है इस स्टेप में आप रूलर एरिया में पेट्रोल पंप खोलना चाहते है। तो आपके पास 12 लाख रूपये होना जरूरी है। अगर आप अरबन एरिया में खोलना चाहते है तो आपके पास 25 लाख रूपये का फण्ड होना जरुरी है।
पेट्रोल पंप खोलने के लिए लैंड की भूमिका
इसके बाद पेट्रोल पंप खोलने के लिए लैंड की भी की भी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके लिए आपके पास आपकी खुद की जमीन होना जरूरी है। इसके लिए आपके पास नेशनल हाईवे या सिटी एरियाज में जमीन होना जरूरी है। क्यूंकि पेट्रोल पंप कंपनियां ज्यादातर इन्ही एरिया में पेट्रोल पंप खोलना रिकमेंड करती है।
इसलिए आपके पास जमीन की लोकेशन अच्छी होना जरूरी है किसी हाईवे पर पेट्रोल पंप पर खोलने के लिए आपके पास 800 से 1200 स्क्वायर मीटर्स लैंड की जरूरत होती है। इस बात को भी आपको ध्यान में रखना जरूरी है आपके पेट्रोल पंप के आवेदन करने के लिए एप्लीकेशन फीस 1000 रूपये है। इसके अलावा रूरल एरियाज ऑउटलेस के लिए ये फीस 100 रूपये होती है। और Sc /St वालो को इस फीस में 50 परसेंट की छूट भी मिल सकती है।
अगर पेट्रोल पंप खोलने के लिए जरूरी लैंड डीलर की हो तो आपको इसमे आपको 15 लाख रूपये जमा कराने होने है जो नॉन रिफंडेबल होती है। इसके अलावा रूरल एरियाज के लिए ये फण्ड 5 लाख रूपए का होता है। फीस डिमांड ड्राफ्ट के रूप में जमा होती है और ये फीस वापस रिफंड नहीं होती है।
पेट्रोल पंप खोलने के लिए फीस
इसके अलावा एक बात और कि एक बात और जानना जरुरी है की एक इंसान एक लोकेशन के लिए ही अप्लाई कर सकता है। एप्लीकेशन फीस के अलावा लाइसेंस फीस भी जमा करना जरूरी होती है।
अब हम ये जान लेते है कि पेट्रोल पंप की डीलरशिप पाने के लिए कैसे आवेदन किया जाता है। चलिए अब ये भी जान लेते है सबसे पहले आपको ऑइल मार्केटिंग की वेबसाइट पर जाकर उसकी एड को चेक करना होगा।
इसके बाद आपको लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना होगा। इसके बाद ऑइल कंपनी विनर का नाम अनाउंस कर देती है इसके बाद योग्य कैंडिडेंट को इससे संबंधित सभी डॉक्यूमेंट जमा करने होते करने होते है। लाइसेंस मिलने के बाद आपको GST भुगतान करने के लिए रजिस्टर करना होगा। और पेट्रोल पंप के नाम से चालू यानि करंट अकाउंट खोलना होगा पेट्रोल पंप खोलने का ये प्रोसेस आपको मुश्किल लग रहा होगा लेकिन एक बार लाइसेंस मिल जाने के बाद पेट्रोल पंप के बिज़नेस में बहुत अच्छा स्कोप है।
पेट्रोल पंप खोलना पहले से आसान
अब तो पेट्रोल पंप खोलना और भी आसान हो गया है इससे पहले तो पेट्रोल पंप खोलने के लिए लाइसेंस पाने के लिए कंपनी को 2 हज़ार करोड़ रुपयों का निवेश करना होता था। जबकि अब 250 करोड वाली कंपनी भी लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकती है।
गांव में चलने वाले सबसे प्रॉफिटेबल बिज़नेस आइडियाज
इसलिए इस बिज़नेस को ओपन करने का अभी बहुत अच्छा मौका है अगर आप सभी शर्तो को पूरा करने में क्षसम है तो आप भी पेट्रोल पंप खोलने के लिए अप्लाई कर सकते है और इस मौके का फायदा उठा सकते है। आप भी पेट्रोल पंप खोलकर पेट्रोल पंप के बॉस बन सकते है।
हमने क्या सीखा
दोस्तों उम्मीद करते है पेट्रोल पंप खोलने से जुड़ी आपको सारी जानकारी मिल चुकी होगी। आशा करते है आपको सब अच्छे से समझ आ गया होगा और आपको हमारी इस पोस्ट् से सहायता मिली होगी। पेट्रोल पंप खोलने से संबंधित अगर आपके मन में और भी कोई सवाल रह गया है तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताये हम आपके कमेंट का जवाब जरूर देंगे।
आपको हमारी जानकारी पसंद आयी है तो आप इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे जिससे उन्हें भी इस बिज़नेस आईडिया के बारे में पता चल सके और वो भी इसका फायदा उठा सके।
धन्यवाद