हाल ही में कोरोना महामारी के बीच एक नया वायरस बर्ड फ्लू के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे है भारत में कई राज्यों में बर्ड फ्लू के केस बढ़ते ही जा रहे है क्या आप जानते है कि बर्ड फ्लू क्या होता है। चलिए जानते है बर्ड फ्लू होता क्या है, बर्ड फ्लू के क्या लक्षण है, बर्ड फ्लू कैसे फैलता है क्या बर्ड फ्लू से इंसानो को खतरा हों सकता है। बर्ड से बचाव के लिए क्या करे।
बर्ड फ्लू क्या है
बर्ड फ्लू एक बहुत ही वायरल इन्फेक्शन है बर्ड फ्लू एक पक्षी से दूसरे पक्षी में प्रवेश करता है और फैलता है बर्ड फ्लू में सबसे खतरनाक स्ट्रेंथ H5 N1 होता है H5 N1 से जो पक्षी संक्रमित होते है। उनकी मौत होने के चांस बढ़ जाते है। बर्ड फ्लू वायरस एक जानवर से दूसरे जानवरो में फ़ैल सकता है और ये वायरस जानवरो से इंसानो में भी फ़ैल सकता है और उनके लिए घातक साबित हो सकता है। बर्ड फ्लू वायरस संक्रमित जानवर या पक्षी के मुँह की लार, आँखों के पानी, मल, नाक के पानी के संपर्क में आने से फैलता है।
अब हम आपको बताते है कि बर्ड फ्लू वायरस इंसानो में कैसे फ़ैल सकता है किसी भी इंसान में बर्ड फ्लू तब फैलता है जब वो किसी बर्ड फ्लू से संक्रमित पक्षी या जानवर के संपर्क में आता है। बर्ड फ्लू वायरस इंसानो से दूसरे इंसानो तक आसानी से नहीं फैलता है ये वायरस एक इंसान से दूसरे इंसान में तभी फ़ैल सकता है जब दो इंसान बहुत करीबी सम्पर्क में ना आये हो जैसे माँ और बच्चे का संबंध।
लक्षण
अब हम आपको बताते है की बर्ड फ्लू वायरस के लक्षण क्या क्या है जब आपको बर्ड फ्लू होता है तो आपको साँस लेने में दिक्क्त, कफ, गले में खरकरी, टारिया, बुखार, मांसपेशियों में दर्द, नाक का बहना ये सब लक्षण पाए जा सकते है। जब आपको इन सब लक्षण का एहसास हो तो आप सबसे पहले डॉक्टर को दिखाए और दुसरो के सम्पर्क में आने बचे। जिससे बर्ड फ्लू के फैलाव को रोका जा सके।
सावधानियां
बर्ड फ्लू से बचने के लिए आपको कुछ सावधानियां बरतने की जरूरत है सबसे पहले तो आप मरे हुए जानवर और पक्षियों से दूर रहे। जिस क्षेत्र में बर्ड फ्लू फ़ैल चूका है उस क्षेत्र में मांस खाने से बचे। आप नॉन वेग अंडा चिकन और मांस खाना बंद कर दे, घर से बाहर निकलते समय मास्क पहनकर निकले। समय समय पर अपने हाथो को साबुन से वॉश करे। डॉक्टर जो भी बोलते है उनकी बातो का पालन करे।
इलाज
अब जान लेते है कि बर्ड फ्लू वायरस इन्फेक्शन का क्या इलाज क्या है इसके इलाज के लिए आपको क्या करना चाहिए। वैसे तो अलग अलग बर्ड फ्लू इन्फेक्शन का अलग अलग इलाज होता है लेकिन आमतौर पर एंटी वायरल दबाव की सहायता से बर्ड फ्लू का इलाज किया जाता है। बर्ड के लक्षण पाने के 2 दिन यानी 48 घंटे के अंदर इसकी दवाई लेना बहुत जरूरी होता है।
इसके अलावा जिस इंसान को बर्ड फ्लू है उसके साथ संपर्क में आने वाले सभी परिवार वालो को भी इसकी दवाई लेनी चाहिए जिससे बर्ड फ्लू के संक्रमण को रोका जाए सके। बर्ड फ्लू के प्रभाव को करने के हेल्थी खाना लेना चाहिए, ऐसा भोजन ज्यादा खाना चाहिए जिसमे लिक्विड की मात्रा ज्यादा से ज्यादा हो इसके अलावा बर्ड फ्लू से संक्रमित व्यक्ति को आराम करना चाहिए।
उम्मीद करते आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आयी होगी आप इस जानकारी को ज्यादा से ज्यादा लोगो के साथ शेयर करे जिससे ज्यादा से लोगो को बर्ड फ्लू के बारे में पता चल सके और लोग जगरूक हो सके।
धन्यवाद